Bihar News: कोटा में मेडिकल की कोचिंग करने गए नालंदा के हर्ष राज ने की खुदकुशी, परिवार में शोक की लहर

Bihar News: बिहार से राजस्थान के कोटा में कोचिंग के लिए एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली। नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के मैदी खुर्द गांव में रहने वाले हर्ष राज ने 26 मार्च को फांसी लगाकर जान दे दी।

Read Also: Rajasthan Diwas: राजस्थान दिवस समारोह के तहत नागौर के किसानों को मिली आर्थिक मदद

घरवालों ने बताया कि हर्ष एक साल पहले कोचिंग के लिए कोटा गया था और हाल ही में होली के मौके पर घर आया था। 10 दिन की छुट्टी बिताकर हर्ष 18 मार्च को नालंदा से कोटा गया था। हर्ष राज शंकर के पिता प्रवीण शंकर सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनके दो बेटे हैं जिनमें हर्ष बड़ा था।
मृतक के चाचा संतोष कुमार ने बताया कि जब परिवार को उसके बारे में सूचना मिली, तो पता चला कि उसका कमरा बंद था और उसने आत्महत्या कर ली। उसके साथी जब सुबह देर से उठने पर उठाने गए तब हर्ष की खुदकुशी का पता चला।

Read Also: Misleading Advertisements: भ्रामक विज्ञापन पर SC ने राज्यों को शिकायत करने का सिस्टम बनाने के लिए दिया दो महीने का समय

हर्ष के चाचा ने ये भी बताया कि जब होली पर वो छुट्टी पर आया था तब उसने बताया था कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। पढ़ाई में वह अच्छा था और उसका सपना डॉक्टर बनने का था। हर्ष कोटा के जवाहर नगर में रहकर मेडिकल की कोचिंग कर रहा था। Bihar News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *