मौसम बदल रहा करवट, ठंडी हवाओं के चलते आसमान हुआ साफ

Weather Update: Weather is changing, sky is clear due to cold winds, Delhi weather, NCR weather, India weather forecast, temperature drop, strong winds, March weather, Delhi weather, NCR weather, India weather forecast, temperature drop, strong winds, March weather

Weather Update: दिल्ली में शनिवार 29 मार्च की सुबह साफ और सुहाने मौसम के साथ हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने पूरे दिन तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। Weather Update: 

Read Also: इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन ने जस्टिस वर्मा के शपथ समारोह का बहिष्कार करने का किया ऐलान

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 29 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम में आए बदलाव से लोग खुश नजर आए। एक निवासी ने कहा कि कल की तेज हवाओं के बाद मुझे उम्मीद है कि आज मौसम और ठंडा रहेगा।

Read Also: नवरात्र के चलते यूपी के इस जिले में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, नगर निगम का बड़ा फैसला

वहीं, एक दूसरे शख्स ने कहा कि आज का मौसम पहले से बेहतर लग रहा है। पहले थोड़ी उमस थी, लेकिन आज ठंडक महसूस हो रही है। शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम ठंडा हो गया था। उस दिन अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *