रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट में शामिल होकर क्या बोले गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्रा के CM ? जानिए

Chhattisgarh News: 

GujaratRe-invest 2024: गुजरात के गांधीनगर में आयोजित चौथे री-इन्वेस्ट 2024 रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट में आंध्र प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सौर और थर्मल एनर्जी पर जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जमीन की कमी को देखते हुए सोलर एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए बांधों पर फ्लोटिंग सोलर पैनलों के इस्तेमाल पर जोर दिया।

Read also-Asian चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, चीन से होगी खिताबी भिड़ंत

ग्रीन हाइड्रोजन हब बनाने का किया मंथन –  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ऐलान किया कि गोवा पहले से ही अपनी सोलर और विंड एनर्जी नीतियों को लागू कर रहा है। साथ ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए और भी टेंडर जारी किए गए हैं।

रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने कि लिए- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ग्रीन हाइड्रोजन हब बनाने के राज्य के लक्ष्य और इस संबंध में निवेशकों के लिए नीतियों और बेहतर क्लीयरेंस प्रोसेस के बारे में बताया।भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से आयोजित री-इन्वेस्ट 2024, भारत में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने और इसके लिए निवेश आकर्षित करने का एक मंच है।

Read also-बाजीगर समाज के सम्मेलन में खालिस्तान-पाकिस्तान जिंदाबाद लगे नारे, वीडियो वायरल होने से मामले ने पकड़ा तूल

चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश- ग्रीन एनर्जी को भविष्य में सही तरीके से कैसे लागू किया जाए ये बहुत जरूरी है। व्यवसाय करने में आसानी से लेकर आपको व्यवसाय में तेजी लानी होगी। साथ ही हमें ना केवल प्रोडक्शन बल्कि ट्रांसमिशन और आखिर में ग्रीन हाइड्रोजन हब इकोसिस्टम भी बनाना होगा। हम ऐसी नीतियां देना चाहते हैं जो कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार हों और हम वास्तविक समय में सब कुछ साफ करना चाहते हैं। उद्यमियों को सोलर पैनलों बनाने से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन के एक्सपोर्ट तक बहुत अच्छा फायदा मिल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *