UP: वाराणसी में LPG सिलेंडर फटने से दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड के छूटे पसीने

Maharashtra News:

Varanasi Fire News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार सुबह एक बाजार में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयी, जिसने आस-पास की कुछ दुकानों को चपेट में ले लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि कैंट स्टेशन के सामने ‘नाइट मार्केट’ में लगी आग से कुछ दुकानों को क्षति पहुंची लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

Read also-Box Office Collection: सलमान खान की चर्चित फिल्म सिकंदर’ ने पहले दिन की दुनियाभर में 54 करोड़ रुपये की कमाई

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू- सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कैंट स्टेशन के सामने ‘नाइट मार्केट’ में खंभा संख्या 59 के नीचे सोमवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और थोड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।अधिकारी ने बताया कि आग से अगल-बगल की कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Read also-चेन्नई सुपर किंग्स को IPL में मिली करारी हार, ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों व राहगीरों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने हालात को काबू में किया और भीड़ को घटनास्थल से हटाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *