Box Office Collection: सलमान खान की चर्चित फिल्म सिकंदर’ ने पहले दिन की दुनियाभर में 54 करोड़ रुपये कमाई

Sikandar Box Office Collection:

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘सिकंदर’ ने अपने पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। निर्माताओं ने जानकारी दी।ए. आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा उनके बैनर ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के तहत निर्मित की गई है।ये 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Read also-चेन्नई सुपर किंग्स को IPL में मिली करारी हार, ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया बड़ा बयान

दुनियाभर में 54 करोड़ रुपये की कमाई- प्रेस रिलीज के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपये और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.06 करोड़ रुपये की कमाई की है।’सैकनिल्क’ वेबसाइट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ रुपये की कमाई की है।रविवार को रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही ये फिल्म कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गई थी जिसके बाद इसे लगभग 600 वेबसाइटों से हटा दिया गया था।’सिकंदर’ में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजनी धवन और जतिन सरना भी हैं।

Read also-वक्फ बिल के विरोध में हावड़ा में लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की

फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह-  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की नई फिल्म ‘सिकंदर’ रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए लोग थिएटर के बाहर जमा हो गए।मुंबई में गैटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर फैंस की लंबी कतारें देखी गईं। जब उनसे फिल्म को लेकर उम्मीदों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सलमान खान के लिए अपनी दीवानगी जाहिर की।

एक फैन ने कहा, “सलमान खान की फिल्म है और वो भी ईद पर, इससे ज्यादा क्या चाहिए?”वहीं, एक अन्य फैन ने कहा, “हम इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सलमान भाई की ईद पर हर फिल्म सुपरहिट होती है, इस बार भी धमाका होगा!”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *