मुंबई में विविएन वेस्टवुड के पहले शो में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा

Bollywood Stars: Bollywood stars dazzled at Vivienne Westwood's first show in Mumbai,

Bollywood Stars: मुंबई में मंगलवार 1 अप्रैल को मशहूर ब्रांड विविएन वेस्टवुड का पहला फैशन शो हुआ। इस खास मौके पर करीना कपूर, जान्हवी कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कई बड़े सितारे पहुंचे।

Read Also: चित्रदुर्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

करीना कपूर ने मरून रंग के ऑफ-शोल्डर गाउन से सबका ध्यान खींचा। उनका गाउन थाई-हाई स्लिट वाला था, जिससे वे और भी खूबसूरत लग रही थीं। जान्हवी कपूर ने व्हाइट आउटफिट पहना था। उन्होंने एम्बेलिश्ड ऑफ-शोल्डर टॉप और साटन स्कर्ट पहनी, जिसे सिल्वर हील्स के साथ स्टाइल किया। उनका ये लुक बहुत ही शानदार लग रहा था।

आदित्य रॉय कपूर ने अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अफगानी पैंट, ब्लेजर और साटन-स्ट्राइप शर्ट पहनी, जो आरामदायक और स्टाइलिश थी। हुमा कुरैशी ने काले रंग की ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज दिखाया। उनकी केप स्टाइल ड्रेस और नेट डिजाइन ने उनके लुक को खास बना दिया। मीरा राजपूत ने रंग-बिरंगे ऑफ-शोल्डर ड्रेस में खूबसूरती बिखेरी। भूमि पेडनेकर ने डेनिम-ऑन-डेनिम लुक में मॉडर्न स्टाइल दिखाया। पत्रलेखा ने गुलाबी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बार्बी जैसी सुंदर दिखाईं दीं।

Read Also: ये हैं मिट्टी के स्नान के आश्चर्यकारी स्वास्थ्य लाभ! पुराने जमाने के लोग करते थे इसका इस्तेमाल…

वाणी कपूर ने गोल्डन साटन ड्रेस में रॉयल लुक दिखाया, जबकि दिशा पाटनी ने क्रीम कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनकर सबका ध्यान खींचा। अपने अनोखे फैशन के लिए जानी जाने वाली ऊर्फी जावेद ने चेकर्ड गाउन और हाई स्लिट के साथ अलग अंदाज में एंट्री की। ये फैशन शो विविएन वेस्टवुड के बेहतरीन डिजाइनों का शानदार प्रदर्शन था। मुंबई में इस ब्रांड के पहले शो ने स्टाइल और ग्लैमर का नया जादू बिखेरा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *