PM Tamil Nadu Visit: भाषा विवाद के बीच PM ने तमिलनाडु सरकार पर तंज कस दिया बड़ा बयान

PM Modi News: 

PM Modi News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिल भाषा के लिए जोरदार वकालत की।उन्होंने कहा कि इस भाषा को दुनिया भर में ले जाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं।उन्होंने तमिलनाडु सरकार से गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए तमिल माध्यम में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने को कहा।रामनवमी के अवसर पर 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की आधारशिला रखने और राष्ट्र को समर्पित करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भगवान राम का सुशासन राष्ट्र निर्माण की नींव है।

Read Also: उत्तर प्रदेश: रामनवमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन

यहां नए पंबन पुल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि ये देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल है।मोदी ने कहा कि तमिल भाषा और विरासत को दुनिया के सभी कोनों में ले जाने के प्रयास जारी हैं।

Read Also- Sports News: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और GT के बीच महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

किसी का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु के नेताओं से पत्र मिलते हैं और “वे तमिल में हस्ताक्षर नहीं करते हैं। कम से कम अपना हस्ताक्षर तमिल में करें।”प्रधानमंत्री ने कई पहलों के संबंध में राज्य के लाभार्थियों का जिक्र करते हुए कहा कि तमिलनाडु को आवंटन में वृद्धि के बावजूद कुछ लोग धन को लेकर “रोते” हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *