कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी पर CBI का शिकंजा, कांग्रेस ने सरकार पर किया पलटवार

नई दिल्ली (रिपोर्ट- प्रदीप कुमार): कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश के कई ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की कठपुतली सीबीआई की छापेमारी हमें रोक नहीं सकती है।
सीबीआई की टीम ने आज कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई सुरेश डीके 15 से अधिक ठिकानों पर छापा छापेमारी की। इसमें उनके बंगलूरू में स्थित पूर्व निवास डोड्डालहल्ली, कनकपुरा और सदाशिव नगर भी शामिल हैं।
सीबीआई द्वारा छापेमारी सुबह 6 बजे कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र के डोड्डालहल्ली गांव में स्थित उनके निवास पर शुरू हुई, जहां से शिवकुमार विधायक हैं। डीके सुरेश बंगलूरू ग्रामीण से सांसद हैं। जिन आवासों पर छापे मारे गए उनमें से एक शिवकुमार के करीबी इकबाल हुसैन का है।
सीबीआई ने कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे डीके शिवकुमार और अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मामला दर्ज किया है। सीबीआई की टीम ने कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई के ठिकानों पर छापेमारी की।

Also Read- किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन से रेलवे को हो रहा है नुकसान !

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख और उनके भाई के ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी के बाद कांग्रेस नेता और कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार किया। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी और येदियुरप्पा की जोड़ी डराने-धमकाने का खेल अपनी कठपुतली सीबीआई के द्वारा डीके शिवकुमार के यहां छापेमारी करवाकर कर रही है, लेकिन ये हमें नहीं रोक सकता है। सीबीआई को येदियुरप्पा सरकार में भ्रष्टाचार की परतों का पता लगाना चाहिए। लेकिन, ‘रेड राज’ उनकी एकमात्र ‘कपटपूर्ण चाल’ है!’
सुरजेवाला ने कहा, ‘मोदी और येदियुरप्पा सरकार और भाजपा के फ्रंटल संगठनों यानी सीबीआई-ईडी-इनकम टैक्स को पता है कि इस तरह के कुटिल प्रयासों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को न तो डराया जा सकता है और न ही झुकाया जा सकता है। हम लोगों के लिए लड़ने का संकल्प लेते हैं।’

सुरजेवाला के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुष्मिता देव ने केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमला बोला।
इधर इस छापेमारी को लेकर सीबीआई ने कहा कि, “सीबीआई ने आय से अधिक बेहिसाब संपत्ति रखने के आरोपों पर शिवकुमार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है
“सीबीआई के मुताबिक कर्नाटक में नौ, दिल्ली में चार और मुंबई में एक ठिकाने सहित 14 स्थानों पर तलाशी ली गई है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, अब तक विभिन्न स्थानों से 50 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
शिवकुमार प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दायरे में भी हैं।उन्हें पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार भी किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *