पेंसिल को लेकर छात्रों के बीच हुआ झगड़ा, 8 कक्षा के विद्यार्थी ने सहपाठी पर किया जानलेवा हमला

Tamil Nadu School Attack:

Tamil Nadu School Attack: तमिलनाडु में तिरुनेलवेली जिले के पलायमकोट्टई में मंगलवार को पेंसिल को लेकर झगड़ा होने पर आठवीं कक्षा के एक विद्यार्थी को उसके सहपाठी ने दरांती से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित विद्यार्थी के शरीर पर दो तीन जगह पर दरांती से ‘कट जाने के घाव’ हैं और उसकी स्थिति ‘सामान्य’ है।

Read also-ED के बुलावे पर रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाते हुए कहा- यह कुछ और नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध

उन्होंने बताया कि बीच-बचाव की कोशिश करने वाला एक अध्यापक भी घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि हाल में इन दोनों लड़कों के बीच पेंसिल साझा करने को लेकर झगड़ा हुआ था और कुछ समय से वे आपस में बातचीत नहीं कर रहे थे।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उनमें से एक अपने स्कूल बैग में ‘दरांती छिपाकर लाया’ और दूसरे पर हमला कर दिया।

Read also-Bihar Politics: चुनावी तैयारी में जुटे तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात

उन्होंने बताया कि हमलावर विद्यार्थी को कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाएगा।पीड़ित विद्यार्थी के रिश्तेदारों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आठवीं कक्षा का एक छात्र हमला करने के ‘इरादे’ से स्कूल में दरांती लेकर आया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *