हरियाणा जमीन सौदे मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ED ने की पूछताछ

Robert Vadra News:

Robert Vadra News: प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने आज हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में काराबारी और वायनाड से कांग्रेस प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की है।रॉबर्ट वाड्रा आज सुबह अपने दिल्ली स्थित आवास से पैदल ही ईडी कार्यालय की ओर निकले। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस समर्थकों का एक समूह भी था, जो नारेबाजी कर रहा था।

Read also-Sports News: मीराबाई चानू को IWLF एथलीट आयोग का अध्यक्ष किया गया नियुक्त

रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी के समन को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया और कहा कि पिछले 20 सालों में उन्हें 15 बार समन किया जा चुका है, और हर बार 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई।रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया कि उन्होंने 23,000 दस्तावेज जमा किए हैं, लेकिन मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोप का यह मामला 2008 का है, जब रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। बाद में, इस जमीन को डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। ईडी इस सौदे में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

Read also- मुंबई जैसा ही आतंकी हमला दिल्ली में भी करना चाहता था तहव्वुर राणा… कोर्ट के आदेश में बड़ा खुलासा

वाड्रा को इससे पहले 8 अप्रैल को भी समन किया गया था, लेकिन तब वे पेश नहीं हुए थे। आज उनकी पेशी के दौरान उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है।ईडी पूछताछ के बाद बाहर निकले रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं न ही किसी दबाव में आने वाला हूं और न ही किसी से डरने वाला हूं।वही दूसरी ओर, बीजेपी का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज किया है। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक अन्य धन शोधन मामले में वाड्रा से पूछताछ की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *