इस बार Diwali पर टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को मिली 320 कॉल

Kannauj News: 

Fire Calls On Diwali In Delhi:दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने शुक्रवार को बताया कि इस बार सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस बार उनकी टीम ने आग लगने की 300 से ज्यादा कॉल अटेंड की हैं।उन्होंने कहा,”मैं ये बताना चाहूंगा आपको कि अब इस बार सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। दिल्ली फायर सर्विज में पिछले 15 साल में हाईस्ट कॉल अटेंड की है। हम लोगों ने 300 से ज्यादा कॉल अटेंड की हैं। 10 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ।”

डीएफएस ने जारी किया आंकड़ा – डीएफएस के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें 2011 में 206, 2012 में 184, 2013 में 177, 2014 में 211, 2015 में 290, 2016 में 243, 2017 में 204, 2018 में 271, 2019 में 245, 2020 में 205, 2021 में 152, 2022 में 201 और 2023 में 208 में आग से जुड़ी कॉल आईं थीं।

Read Also: पटाखों पर लगे प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, आनंद विहार में 419 दर्ज हुआ AQI

300 से ज्यादा कॉल रिसीव हुई – फायर डायरेक्टर  अतुल गर्ग ने कहा मैं ये बताना चाहूंगा आपको कि इस बार जो है सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। दिल्ली फायर सर्विज में पिछले 15 साल में हाईस्ट कॉल अटेंड की है। हम लोगों ने 300 से ज्यादा कॉल अटेंड की हैं। अगर आप सुबह पांच से लेकर शाम पांच बजे तक का 12 घंटे में आप समझ लीजिए करीब-करीब 300 कॉल को हमने अटेंड किया है। ये बहुत बड़ा नंबर है। मैंने डेटा भी शेयर किए हैं। 10 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ।”

 कई घरों में लगी आग- “कॉल ज्यादातर छोट-छोटी कॉल थीं। घर में आग लग गई, कूड़े-करकट में आग लग गई, कहीं और बिल्डिंग में आग लग गई। तीन कॉल जो थी आप कह सकते है थोड़ी नोटिसेबल थी एक निर्माण विहार को आसपास लगी थी, एक विकासपुरी में लगी था, एक कल रात में डीजीसी में भी एक धमाका हुआ था। ये कॉल थी थोड़ी बड़ी। अनफॉर्चूनेटली हम लोगों ने जिनको शिफ्ट किया तो अभी डाटा मिला सिविल अस्पताल में जाकर तीन डेथ हो गई। एक जो थी शहादरा के एरिया में थी और एक जो है सागर पुर एरिया के जनकपुरी एरिया है वहां पर हुई, तो ओवरऑल सिचुएशन ठीक लगी। लेकिन नंबर ऑप कॉल बहुत ज्यादा हुआ इस बार।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *