पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज दिल्ली बंद! नहीं खुलेंगे बाजार, पाकिस्तान के खिलाफ हल्ला बोल

pahalgam terror attack delhi protest today, pahalgam terror attack, pahalgam terror attack breaking news, delhi market closed today, delhi market closed today pahalgam attack, pahalgam attack updates, pahalgam attack news"

Delhi Market Closed Today: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में दिल्ली के व्यापारियों ने शुक्रवार को बंद का आयोजन किया।सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, गांधीनगर, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, जामा मस्जिद और हौज काजी समेत 100 से ज्यादा बाजार संघ बंद में हिस्सा ले रहे हैं। कपड़ा, मसाले, बर्तन और सराफा जैसे क्षेत्रों के अलग-अलग व्यापारी संघ भी बंद में शामिल हुए। व्यापारी संघ के सदस्य ने बताया कि दिल्ली के सबसे प्रमुख बाजारों में शामिल सदर बाजार आज वीरान नजर आया जहां आमतौर पर चहल-पहल रहती है। बंद की वजह से बाजार में सब्जी विक्रेता भी नहीं आए।

Read also- पूर्व CM स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती आज, CM योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

बाजार संघ के जारी बयान में बताया गया कि गांधीनगर स्थित एशिया का सबसे बड़ा थोक रेडीमेड कपड़ा बाजार पूरी तरह बंद रहा। बयान में कहा गया, ‘‘बंद का उद्देश्य आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए न्याय की मांग करना और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करना है।गुरूवार को ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) ने बंद का आह्वान किया था।सीटीआई ने हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए कनॉट प्लेस में कैंडल मार्च भी निकाला। हमले में 26 लोग मारे गए हैं जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

Read also- सीमा की टांगे कांप रही, और वो काला बैंगन….पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा के पति हैदर का सामने आया वीडियो

सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने शुक्रवार को कहा कि ये सिर्फ प्रदर्शन नहीं है, ये आतंकवाद के खिलाफ एक सामूहिक रुख है। हम सभी इस लड़ाई में एकजुट हैं और पहलगाम में जान गंवाने वालों की याद में बंद का आयोजन कर रहे हैं।गोयल ने सरकार से पाकिस्तान के साथ सभी व्यावसायिक संबंध खत्म करने और भारत में पाकिस्तानी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। पहलगाम में मंगलवार को हुआ हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *