अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

रेड 2, अजय देवगन, रितेश देशमुख, raid 2, raid 2 release, raid 2 box office, ajay devgn movie collection, raid 2 collection, raid 2 day 3 collection,

Raid 2 Box Office Day 3 Collection: अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ ने अपने पहले वीक एंड में बॉक्स ऑफिस पर 51.31 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने रविवार को जानकारी दी।रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत ये फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है.

Read also- Women’s Tri-Series: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट पर बनाए 275 रन

प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ हैंडल पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाई को साझा किया। इस पोस्ट में फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी हर दिन की कमाई की जानकारी दी गई है।रेड 2′ ने पहले दिन 19.71 करोड़ रुपये कमाए और अगले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 13.05 करोड़ रुपये और 18.55 करोड़ रुपये की कमाई की।

Read also- Rajasthan: 20 लाख की रिश्वत मामले में बुरे फंसे विधायक जय कृष्ण पटेल, ACB ने की कार्रवाई

प्रोडक्शन बैनर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का राज! अपनी टिकटें बुक करें। रेड 2 अब सिनेमाघरों में. रेड 2′ 2018 की फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में थे। इसका निर्देशन भी गुप्ता ने ही किया था...Raid 2 Box Office Day 3 Collection

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *