ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी जन्मजात नागरिकता पर दो नए कार्यकारी आदेश जारी किए, ‘जन्म पर्यटन’ पर लगाया प्रतिबंध

USA: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वे एक बार फिर देश में जन्म लेने वाले अमेरिकी नागरिकों की संख्या सीमित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने का उनका पहला प्रयास सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद भी, वे दोबारा कोशिश करने के लिए तैयार हैं।

Read Also: POLITICS: लोकसभा अध्यक्ष ने डॉ. जी. एस. ढिल्लों की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई

राष्ट्रपति ने कहा कि वे आव्रजन संबंधी दो कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।इनमें से एक अमेरिका में पैदा होने वाले उन लोगों की संख्या को सीमित करेगा, जो यहां नागरिकता पाने के हकदार हैं।USA:

Read Also: Indian Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के एक होटल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया

ट्रंप ने बताया कि दूसरा आदेश ‘बर्थ टूरिज्म’ पर लगाम लगाने के लिए है। इसके तहत उन विदेशी पर्यटकों पर वीजा प्रतिबंध बढ़ाए जाएंगे, जो अमेरिका में आकर बच्चे को जन्म देना चाहते हैं।हालांकि, इन आदेशों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ट्रम्प का मानना है कि उनके ये नए कदम संवैधानिक होंगे।USA:

इससे पहले जून में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने बर्थराइट सिटीजनशिप को बरकरार रखा था। कोर्ट ने ट्रम्प के उन पिछले प्रयासों को खारिज कर दिया था, जिनमें उन्होंने यह घोषित करने की कोशिश की थी कि अमेरिका में अवैध-अस्थायी रूप से रह रहे लोगों के बच्चे अमेरिकी नागरिक नहीं हैं।USA:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *