ऑपरेशन सिंदूर पर CM सिद्धारमैया ने किया केंद्र का समर्थन, सशस्त्र बलों के जवाबी हमलों को सराहा

CM Siddaramaiah:

CM Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए इसे जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले का शक्तिशाली जवाब बताया।

Read also- ऑपरेशन सिंदूर पर लोग खुश, पाकिस्तान गोलीबारी में राजौरी गांव के कई मकान हुए क्षतिग्रस्त

उन्होंने कहा कि हमारे देश में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और भारत ताकत और एकता के साथ इसका जवाब देगा।सिद्धारमैया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,”मैं ऑपरेशन सिंधुर के पीछे हमारे सशस्त्र बलों के असाधारण साहस को सलाम करता हूं। उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई इस बात की पुष्टि करती है कि भारत किसी भी रूप में आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा।”उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम में हुआ क्रूर हमला सिर्फ निर्दोष लोगों की जान पर नहीं था, बल्कि यह भारत के सपनों और भावना पर हमला था। कर्नाटक हमारे सशस्त्र बलों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। हमारे देश में आतंक के लिए कोई जगह नहीं है। भारत ताकत और एकता के साथ जवाब देगा।”

Read also- India Strikes Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने का किया आह्वान

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *