विदेश मंत्री जयशंकर: भारत पर किसी भी सैन्य हमले का बहुत मजबूती से जवाब दिया जाएगा

India Attacks Pakistan: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत का पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर देश पर सैन्य हमला होता है, तो “बहुत” मजबूती से जवाब दिया जाएगा।विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ बैठक में यह बात कही।विदेश मंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए “बर्बर” आतंकवादी हमले ने भारत को “सीमा पार” स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर बुधवार को हमला करने के लिए मजबूर किया।

Read also- Sports News: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच 11 मई को होने वाला PBKS vs DC मैच मुंबई शिफ्ट किया

उन्होंने कहा, “इस हमले ने हमें सात मई को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए बाध्य किया। हमारी प्रतिक्रिया निर्धारित और नपी-तुली थी। स्थिति को और बिगाड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है। हालांकि, अगर हम पर सैन्य हमला होता है तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही मजबूती से जवाब दिया जाएगा।जयशंकर ने कहा कि एक पड़ोसी और करीबी साझेदार के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि ईरान को स्थिति की अच्छी तरह से जानकारी रहे। भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री कल मध्य रात्रि में पूर्व निर्धारित यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

Read also- कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं दिख रहें ये लक्षण ? हो सकते हैं High Uric Acid के संकेत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *