Operation Sindoor: जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट किया गया

Operation Sindoor:

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने जम्मू हवाई अड्डे को निशाना बनाने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई जारी, जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट किया गया।ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू में हमला किया है और जम्मू-एयरपोर्ट को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की। भारतीय सेना ने साहस दिखाते हुए कई मिसाइल और ड्रोन मार गिराए हैं। फिलहाल पूरे जम्मू-कश्मीर में ब्लैक आउट किया गया है। पाकिस्तान के नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है।

Read also- कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं दिख रहें ये लक्षण ? हो सकते हैं High Uric Acid के संकेत

Read also- सर्वदलीय बैठक में सरकार को मिला विपक्ष का साथ, रक्षा मंत्री बोले- ऑपरेशन सिंदूर’ में 100 आतंकी ढेर

आपको बता दें कि पाकिस्तान के हाथ फिर निराशा हाथ लगी जब पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा, लेकिन भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया है. भारत की S-400 ने  पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया।

वहीं पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी की वजह से जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई है।स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने अंधाधुंध गोलाबारी को “बर्बर और कायराना” बताया है। यह गोलाबारी पूरी सीमा पर सुबह 2 बजे शुरू हुई, जिसमें कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *