Operation Sindoor: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को मार गिराया

BSF kills Pakistani Intruder

BSF kills Pakistani Intruder: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 7-8 मई की रात को फिरोजपुर सेक्टर में घुसपैठिए को गोली मारी गई।अधिकारियों ने बताया कि वह अंधेरे में जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करता हुआ पाया गया। शव को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।

Read also- Sports News: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच 11 मई को होने वाला PBKS vs DC मैच मुंबई शिफ्ट किया

करण शर्मा, डीएसपी, फिरोजपुर ग्रामीण- आज आठ मई सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे हमें सूचना मिली कि भारत-पाक सीमा पर पड़ता गांव लक्खासिंह वाला फिरोजपुर में पाकिस्तान की तरफ से एक आदमी ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की।

Read also- कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं दिख रहें ये लक्षण ? हो सकते हैं High Uric Acid के संकेत

लेकिन बीएसएफ ने अपनी अलर्टनेस दिखाते हुए चेतावनी दी, वॉर्निंग दी पाकिस्तान से आ रहे आदमी को कि वो भारत की सीमा में ना घुसे, लेकिन उसने जब ये बात नहीं सुनी और जिस वक्त उसने प्रवेश किया तो बीएसएफ ने उसे न्यूट्रलाइज कर दिया और उसकी डेड बॉडी लोकल पुलिस को हैंडओवर कर दी गई है। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम करवाकर… आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उम्र इसकी 40-50 साल लग रही है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *