गोवा में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Jammu Kashmir News : हथियारों के साथ एक आतंकी गिरफ्तार | Totaltv, News,

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उत्तरी गोवा जिले के कैलंगुट बीच के पास एक होटल से आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कैलंगुट पुलिस ने शनिवार को होटल में छापा मारा और चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (पीआईएल) मैच पर सट्टा लगाने के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 39 साल के मनोज थडानी, 32 साल के बंटी डांगी, 32 साल के चिंटू ढोढोय, मध्य प्रदेश के इंदौर से मुंबई से ताल्लुक रखने वाले 41 साल के रूपेश सिंह और 47 साल के जगदीश नेपाली के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा कि गोवा लोक जुआ अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

 

उन्होंने कहा कि कैलंगुट पुलिस द्वारा एक महीने में यह तीसरा आईपीएल सट्टेबाजी का मामला है जब सट्टा लगाते हुए लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस साल कोरोना के कारण यूएई में आईपीएल का आयोजन किया गया है। आईपीएल के इस सीजन की शुरूआत 12 सिंतबर से हुई जो 8 नवंबर तक चलेगा। इस सीजन में भी कुल 8 टीमें आईपीएल में एक दूसरे को चुनौती दे रही हैं।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *