आज होगी भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता, तय होगी आगे की रूपरेखा…

India-Pakistan: Talks will be held between India and Pakistan today, further outline will be decided...

India-Pakistan: भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक यानी डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई सोमवार यानी की आज 12 मई को अपने पाकिस्तानी समकक्ष मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला के साथ बातचीत करेंगे।

Read Also: अयोध्या में भक्तों के लिए बनाया जा रहा है आवासीय भवन, 30 दिनों तक रुकने की सुविधा

इस मुलाकात में उन तौर-तरीकों पर चर्चा की जाएगी, जो दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई द्विपक्षीय समझ को लंबे समय तक बनाए रखने में सक्षम हों। ये वार्ता चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई द्विपक्षीय समझ के तहत होगी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “हमने 12 मई को दोपहर 12 बजे आगे की बातचीत करने का भी फैसला किया है, ताकि उन तौर-तरीकों पर चर्चा की जा सके, जो इस समझ को लंबे समय तक बनाए रखने में सक्षम होे।”

Read Also: राजौरी में एक परिवार ने दिखाई सूझबूझ, पाक गोलाबारी से बचने के लिए निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में ली शरण

भारतीय सेना ने सुझाव दिया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ का ये फोन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शनिवार सुबह रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला करने के बाद आया। 9-10 मई की रात को प्रमुख भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश के बाद पाकिस्तानी सेना ने हमले शुरू किए। लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद नौ आतंकी ठिकानों की पहचान की गई और उन पर सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए सात मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम कांड के बाद की सभी जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *