तमिलनाडु के करूर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत… 15 हुए घायल

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के करूर में सेम्मादई के पास एक बस ट्रैक्टर से टकराने के बाद डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जा रही पर्यटकों की वैन से टकरा गई जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मृतकों में वैन चालक भी शामिल है और घायलों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read Also: पुरी में सालाना रथ यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ का रथ बनाने का काम जारी, 27 जून को निकेलगी भव्य रथ यात्रा

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना करूर-सेलम राजमार्ग पर हुई जब बेंगलुरु से नागरकोविल जा रही बस एक ट्रैक्टर से टकराकर दाई ओर मुड़ गई जिसके बाद वह डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में तूतीकोरिन से आ रही पर्यटक वैन से टकरा गई।टक्कर के कारण बस, ट्रैक्टर और वैन के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *