गाजीपुर में बड़ा हादसा, पूजा कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से 4 लोगों की मौत, कई झुलसे

#GhazipurNews, #Ghazipurelectricshock, #GhazipurElectricityCurrent, #manypeoplediedandburnt, #mancontactwithhightensionwire, #kashidasbabapujaprogram

Ghazipur Crime News: गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र में बुधवार यानी आज हाइटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। सीओ अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में आज काशी दास बाबा की पूजा के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान खम्भे गाड़े जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक खम्भा ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से छू गया और उसमें करंट आ गया.Ghazipur Crime News

Read also- एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हुई इस बीमारी की शिकार, कितनी जानलेवा है ये बीमारी?

आपको बता दें कि काशी दास बाबा के पूजा कार्यक्रम के लिए झंडा ले जा रहे थे. इसी दौरान ये  बड़ा हादसा हो गया. परिजनों ने आनन फानन में उन्हें फातिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया. फिलहाल, तीन लोगों का इलाज रहा है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली के तार की चपेट में आते ही हरा बांस धू-धू कर जल उठा. 7 से 8 की संख्या में युवक पूजा के लिए ये बांस गाड़ रहे थे. करंट की चपेट में आने सभी झुलस गए. जिसमें 4 की मौत हो गई और बाकी अस्पताल में भर्ती हैं.

Read also- प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने उतरेगी मुंबई, दिल्ली की नजरें वापसी पर

तिवारी ने बताया कि करंट लगने से सिपाही रविन्द्र यादव (28), उसके छोटे भाई अभय यादव (24) के अलावा छोटेलाल यादव (35) तथा अमन यादव (20) की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।उन्होंने बताया कि इस घटना में गम्भीर रूप से घायल अभोरिक यादव (15), संतोष यादव (35) और जीतेंद्र यादव (42) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *