बुराड़ी में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, मामला दर्ज

Delhi News: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गुरुवार 22 अप्रैल को एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोपहर 2.32 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि बुराड़ी के गांधी चौक स्थित पिंकी कॉलोनी के पास एक 16 साल के लड़के के सीने में चाकू घोंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने बताया कि पीड़ित खून से लथपथ पड़ा हुआ है।

Read Also: Mumbai: महाराष्ट्र सरकार की ई-बाइक टैक्सी नीति का ऑटोरिक्शा यूनियन ने किया विरोध

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की पहचान भलस्वा के रहने वाले 16 साल के किशोर के रूप में की। उन्होंने बताया कि लड़के को करीब के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि पीड़ित अपने 16 साल के दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी दो हमलावरों ने गांधी चौक के पास उन्हें रोक लिया। उसने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर उसकी छाती पर चाकू से कई बार वार किया और मौके से फरार हो गए।

Read Also: छत्तीसगढ़ में नक्सली नेटवर्क की रीढ़ टूटी, नक्सल कमांडर बसवराजु मुठभेड़ में ढेर

पुलिस के मुताबिक हमले के पीछे का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है और वो आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *