Crime News: पंजाब के मोगा में पूर्व पार्षद ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Crime News: पंजाब के मोगा में शनिवार देर रात एक पूर्व पार्षद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मोगा के पॉश इलाके न्यू टाउन में रहने वाले पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम पुरी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

Read Also: Simhastha Kumbh Mela: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से शुरू होगा सिंहस्थ कुंभ मेला

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। SHO थाना सिटी साउथ मोगा वरुण मट्टू ने बताया, “रात करीब साढ़े नौ बजे हमें सूचना मिली कि पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम पुरी ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया और शव को सरकारी अस्पताल भिजवाया।

Read Also: Political News: मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ममता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विरोध कर रही हैं – अमित शाह

पुरुषोत्तम पुरी के परिजनों ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज था, जिसके चलते वो मानसिक रूप से परेशान थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया। परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।” Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *