Simhastha Kumbh Mela: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से शुरू होगा सिंहस्थ कुंभ मेला

Simhastha Kumbh Mela: महाराष्ट्र के त्रयंबकेश्वर और नासिक में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में रविवार को नासिक कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिंहस्थ कुंभ मेले की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की गई। सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर, 2026 को त्र्यंबकेश्वर के साथ-साथ रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और 24 जुलाई, 2028 तक चलेगा।

Read Also: Political News: मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ममता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विरोध कर रही हैं – अमित शाह

29 जुलाई, 2027 को नासिक में ‘नगर प्रदक्षिणा’ होगी, जबकि पहला ‘अमृत स्नान’ दो अगस्त, 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान 31 अगस्त, 2027 को होगा और तीसरा और अंतिम स्नान 11 सितंबर, 2027 को नासिक में और 12 सितंबर, 2027 को त्र्यंबकेश्वर में होगा। ध्वज को 24 जुलाई 2028 को उतार लिया जाएगा, जो सिंहस्थ कुंभ मेले के समापन का प्रतीक होगा, ये कुंभ 12 वर्षों में एक बार आयोजित होता है।

Read Also: जौनपुर में कूड़े के ढेर में मिला युवा कल्याण अधिकारी का शव, हत्या की आशंका

तारीखों की घोषणा की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बैठक में सभी 13 मुख्य अखाड़ों के संतों और पुरोहित संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने बैठक के दौरान महंत राजेंद्रदास महाराज के इस सुझाव को भी स्वीकार किया कि ‘शाही स्नान’ को ‘अमृत स्नान’ कहा जाना चाहिए, जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में संपन्न कुंभ मेले में किया गया था।Simhastha Kumbh Mela

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *