साबरमती तट पर स्वच्छता का संकल्प, विश्व पर्यावरण दिवस पर 5,000 से अधिक स्वयंसेवकों की भागीदारी

#WorldEnvironmentDay, #SwachhSabarmati, #CleanRiverCampaign, #GujaratForEnvironment,#SabarmatiCleanup, #EcoVolunteers, #EnvironmentDay2025, #NadiKoSwachhBanao,#SankalpForCleanSabarmati,#GreenGujarat

Swachh Sabarmati: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार की सुबह पांच हजार से ज्यादा होमगार्ड और 700 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक एक मकसद के साथ साबरमती नदी के तट पर इकट्ठा हुए। मकसद था विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नदी के किनारे की सफाई करना। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल पांच जून को मनाया जाता है..Swachh Sabarmati

Read also- पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया सिंदूर का पौधा, ऑपरेशन सिंदूर का दिया…

इस कोशिश के तहत खास तौर से सरदार ब्रिज के नीचे राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के पास के इलाकों और अटल ब्रिज के नीचे घाट खंड में नदी से कचरा इकट्ठा करने और उसके उचित निपटान पर फोकस दिखा। विश्व पर्यावरण दिवस का मकसद पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना, प्रकृति की रक्षा के लिए कार्रवाई को प्रोत्साहित करना और व्यक्तिगत, सामुदायिक और सरकारी स्तर पर टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

Read also- India France Partnership: दसॉ एविएशन ने भारत में राफेल का ढांचा बनाने के लिए टाटा एडवांस सिस्टम से मिलाया हाथ

अधिकारियों ने साबरमती को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लिया है। साथ ही लोगों से भविष्य में होने वाले अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की अपील भी की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *