अयोध्या में राम दरबार को जनता के लिए खोलने की तारीख पर ट्रस्ट शनिवार को करेगा फैसला

#Ayodhya, #RamMandir, #RamDarbar, #AyodhyaUpdates, #RamMandirDarshan, #RamLalla, #AyodhyaTrust, #RamMandirOpening

Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट शनिवार को राम मंदिर परिसर में नव-प्रतिष्ठित राम दरबार और अन्य मंदिरों को जनता के लिए खोलने की तारीख तय करेगा। गुरुवार को आयोजित अभिषेक समारोह के बाद राम दरबार और मंदिर परिसर के भीतर अन्य मंदिरों को अगले आदेश तक आम जनता और वीआईपी दोनों के लिए बंद कर दिया गया.…Ram Mandir

Read also- India France Partnership: दसॉ एविएशन ने भारत में राफेल का ढांचा बनाने के लिए टाटा एडवांस सिस्टम से मिलाया हाथ

आपको बता दें कि ट्रस्ट शनिवार को बैठक करेगा और औपचारिक रूप से ये तय करेगा कि राम दरबार को जनता के दर्शन के लिए कब से खोला जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित धार्मिक समारोह में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर नवनिर्मित आठ मंदिरों में विग्रहों की स्थापना के साथ-साथ भगवान राम के शाही स्वरूप ‘राजा राम’ की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

Read also- साबरमती तट पर स्वच्छता का संकल्प, विश्व पर्यावरण दिवस पर 5,000 से अधिक स्वयंसेवकों की भागीदारी

वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच हुआ ये अनुष्ठान इस मंदिर में आयोजित दूसरा प्रमुख प्राण-प्रतिष्ठा समारोह था। इससे पहले, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राम लला का अभिषेक किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *