दो चरणों में होगी 16वीं जनगणना, गृह मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन किया जारी

भारत की 16वीं जनगणना के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार देश में जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। इससे पहले बीते दिन रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 16वीं जनगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की थी।

Read Also:  परिजनों को सौंपा गया पूर्व CM रूपाणी का शव, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दें, भारत की जनगणना 2027 हेतु अधिसूचना जारी हो गई है। इसके साथ जनगणना की प्रक्रिया प्रारम्भ होती है। संदर्भ तिथि: सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों हेतु 1 मार्च 2027; परंतु लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड राज्यों के हिमाच्छादित क्षेत्रों के लिए 1 अक्टूबर, 2026 होगी।

गौरतलब है, बीते दिन 16वीं जनगणना की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा था कि, “वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 16वीं जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। कल जनगणना की गजट अधिसूचना जारी की जाएगी। जनगणना में पहली बार जाति गणना भी शामिल होगी। 34 लाख गणनाकार और पर्यवेक्षक तथा लगभग 1.3 लाख जनगणना अधिकारी अत्याधुनिक मोबाइल डिजिटल गैजेट्स के साथ इस कार्य को अंजाम देंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *