तमिलनाडु: कोयंबटूर के वलपराई में तेंदुए के हमले में बच्ची की दर्दनाक मौत

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कोयम्बटूर जिले के वलपराई में एक तेंदुए ने अपने घर के सामने खेल रही सात साल की बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर ले गया।18 घंटे के गहन तलाशी अभियान के बाद वन और पुलिस अधिकारियों ने बच्चे के शरीर के कुछ हिस्से बरामद किए, जिससे स्थानीय लोग में भय फैल गया।यह घटना वलपराई के पास पचमलाई एस्टेट में हुई, जहां बच्ची कालीअम्मन मंदिर के लेबर क्वार्टर के पास खेल रही थी।

Read also- जम्मू कश्मीर में रेलवे कर्मचारियों ने किया योग अभ्यास, दिखा अलग नजारा

लड़की के क्षत-विक्षत अवशेष का एक हिस्सा करीब 300 मीटर दूर यूकेलिप्टस के जंगल में मिला।अधिकारियों ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए वलपराई सरकारी अस्पताल भेज दिया है।स्थानीय लोगों और चाय बागान श्रमिकों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने जानवर का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Read also- तेलंगाना पुलिस ने जबरन वसूली मामले में BRS विधायक कौशिक रेड्डी को किया गिरफ्तार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *