Maharashtra Politics: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने BJP पर कसा तंज, लगाया ये गंभीर आरोप

Uddhav Thackeray: शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी भाषा के आधार पर लोगों में फूट डालने की कोशिश कर रही है और सत्तारूढ़ पार्टी ने महाराष्ट्र में ‘भाषायी आपातकाल’ लगा दिया है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी हिंदी भाषा का विरोध नहीं करती, लेकिन वो इसको थोपे जाने के खिलाफ है। खासकर एक ऐसे राज्य में जहां मराठी प्रमुख भाषा है।उन्होंने कहा, “हम न किसी भाषा का विरोध करते हैं, न ही किसी से नफरत हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम किसी भी भाषा को हम पर थोपा जाना स्वीकार करेंगे।

Read also-सर गंगा राम अस्पताल में अत्याधुनिक कैंसर चिकित्सा केंद्र का राष्ट्रपति मुर्मू ने किया उद्घाटन

उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना (उद्धव गुट): हम न किसी भाषा का विरोध करते हैं, न ही किसी से नफरत हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम किसी भी भाषा को हम पर थोपा जाना स्वीकार करेंगे।बीजेपी लोगों के बीच भाषाई आधार पर फूट डालने की कोशिश कर रही है। उनका एजेंडा हिंदी थोपने का है।”

Read also- नौसेना कर्मचारी विशाल ने की भारत से गद्दारी, पाकिस्तानी को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *