Bollywood: Actor अजय देवगन ने जारी किया सन ऑफ सरदार 02 का टीजर, 25 जुलाई को….

Son of Sardaar 02:  बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” का टीज़र जारी किया, जिसमें मृणाल ठाकुर भी हैं। ये फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।विजय कुमार अरोड़ा की ये फिल्म 2012 में आई “सन ऑफ सरदार” का सीक्वल है।देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीज़र शेयर किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है। सरदार एंड कंपनी के पागलपन में आपका स्वागत है। #SonOfSardaar2 इस 25 जुलाई को सिनेमाघरों में! #SardaarIsBack #SOS2,”

Read Also: सरकारी अस्पताल से नवजात बच्चा लापता, CCTV के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

इस फिल्म का निर्माण देवगन ने ज्योति देशपांडे, एन आर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा के साथ मिलकर किया है। इसमें विंदू दारा सिंह भी होंगे।सन ऑफ सरदार” का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था और इसमें देवगन, दिवंगत अभिनेता मुकुल देव, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया था।

ये फिल्म जसविंदर “जस्सी” सिंह रंधावा (देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंदन में कई साल बिताने के बाद अपनी पैतृक संपत्ति बेचने के लिए पंजाब में अपने गांव लौटता है। लेकिन चीजें अप्रत्याशित मोड़ लेती हैं।ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और इसने दुनिया भर में 161.48 करोड़ रुपये की कमाई की।

Read Also: चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या, ससुराल वालों ने पीट पीटकर पति को उतारा मौत के घाट

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *