बरोदा उपचुनाव- “अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिलकर योगेश्वर को जिताकर लाएंगे” : बबीता फोगाट

चरखी दादरी (रिपोर्ट- परदीप साहू): महिला विकास निगम की नवनियुक्त चेयरमैन व दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने कहा कि बरौदा उपचुनाव में प्रदेश के साथ-साथ देशभर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मिलकर योगेश्वर दत्त को जिताकर लाएंगे। इसके लिए सब खिलाड़ी मिलकर सोमवार से बरौदा उपचुनाव में प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे।

बबीता फोगाट चेयरमैन बनने के बाद पहली बार चरखी दादरी पहुंची। यहां उनके निवास पर पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने उनका स्वागत किया। बबीता नेे कहा कि वह पार्टी के लिए कार्य करना चाहती थी, इसलिए नौकरी से इस्तीफा दिया। अब पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास किया जाएगा और प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंंगे।

Also Read- बर्खास्त पीटीआई टीचरों को 21 तक इंतजार, समाधान नहीं तो करेंगे विरोध !

बबीता फोगाट ने पत्रकारों सेे बात करते हुए कहा कि पार्टी में रहते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वे निर्वहन करेंगी। केंद्र व प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अभी जिम्मेदारी मिली है, महिलाओं को सशक्त बनाने के ठोस कदम उठाएंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर कार्य करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *