156 साल का हुआ शेरवुड कॉलेज, कई मशहूर हस्तियां छात्र रहे हैं

Uttarakhand: Sherwood College turns 156, many famous personalities have been students,

Uttarakhand: उत्तराखंड में नैनीताल की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच मशहूर शेरवुड कॉलेज को बने शुक्रवार 27 जून को 156 साल हो गए। ये उत्तर भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित स्कूलों में एक है।

Read Also: ओडिशा: बस की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

इसे 1869 में ब्रिटिश मिशनरियों ने स्थापित किया था। इसे पहले डायोसेसन बॉयज स्कूल के नाम से जाना जाता था। 1873 में इसका नाम बदलकर शेरवुड कॉलेज रखा गया। स्थापना दिवस पर शिक्षकों ने कहा कि उन्हें इस पुरानी विरासत का हिस्सा बनने पर गर्व है। शेरवुड कॉलेज पूरी तरह आवासीय संस्थान है। यहां कोई डे-स्कॉलर नहीं है। छात्रों ने जीवन में अनुशासन की भावना विकसित करने के लिए संस्थान की तारीफ की।

Read Also: केरल में भारी बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जैसी कई नामी-गिरामी हस्तियां शेरवुड कॉलेज के छात्र रहे हैं। ये बोर्डिंग स्कूल 45 एकड़ में फैला हुआ है। यहां औपनिवेशिक युग का आकर्षण तो है ही, विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर रूम, पुस्तकालय, खेल के मैदान और आवासीय छात्रावास जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *