IND vs ENG: दो जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया एजबेस्टन पहुंची

IND vs ENG:  भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी के लिए सोमवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम पहुंची। हेडिंग्ले में पहला टेस्ट पांच विकेट से हारने के बाद, मेन इन ब्लू पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज को बराबर करने के लिए मजबूत वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Read also- परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 में वापसी, अक्षय कुमार के साथ सुलझा विवाद

नेट्स पर गेंदबाजी करते नजर आए जसप्रीत बुमराह- इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बर्मिंघम टेस्ट में खेलने के संकेत दिए है।सोमवार को भारत के अभ्यास सत्र में नेट्स में बुमराह को गेंदबाजी करते देखा गया।बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे पर बुमराह के तीन टेस्ट में खेलने की बात कही है।

फिटनेस पर उठ सवालों को किया खारिज- बुमराह नेट्स में सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ लंबी चर्चा की। उन्होंने साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, आकाशदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह के साथ भी वक्त बिताया।लीड्स में भारत की पांच विकेट से हार के बाद मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा था कि बुमराह कौन से तीन टेस्ट में खेलेंगे, ये अभी तय नहीं है।भारत 2007 के बाद अंग्रेजी धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत हासिल करना चाहता है, इसलिए फॉर्म को देखते हुए बुमराह का खेलना काफी अहम माना जा रहा है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *