परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 में वापसी, अक्षय कुमार के साथ सुलझा विवाद

Hindi Hera Pheri 3: चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर जारी विवाद अब खत्म हो गया है और खुद दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने फिल्म में अपनी वापसी की पुष्टि करते हुए ये जानकारी दी।इससे पहले मई में परेश रावल ने फिल्म से अलग होने का ऐलान किया था। अब रावल फिर से प्रियदर्शन के निर्देशन में फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ काम करते नजर आएंगे।

Read also-शेफाली के निधन पर मल्लिका शेरावत ने किया सनसनखेज खुलासा, बोटॉक्स-फेशियल सर्जरी को…

परेश रावल के फिल्म से अलग होने की घोषणा के बाद अक्षय ने मुकदमा दायर किया, जो अपनी कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ के जरिए से इस फिल्म के निर्माता भी हैं।रावल अब दोबारा फिल्म से जुड़ गए हैं। हाल में एक पॉडकास्ट में परेश रावल ने बताया कि अब वे फिर से फिल्म का हिस्सा हैं।उन्होंने कहा, “फिल्म पहले भी आने ही वाली थी, लेकिन हमें आपस में कुछ चीजें ठीक करनी थीं। प्रियदर्शन, अक्षय और सुनील ये सभी लोग कई सालों से अच्छे दोस्त हैं और बहुत रचनात्मक भी।”

Read also-3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, टोकन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

दिग्गज अभिनेता रावल ने अक्षय के मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि कोई विवाद नहीं है। अक्षय ने रावल से 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी।रावल ने कहा, “जब लोग किसी चीज को इतना पसंद करते हैं, तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें मेहनत से बनाई गई चीज दें।”उन्होंने कहा, “आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उन्हें (फिल्म) दो। इसलिए, मेरी राय थी कि सब साथ में आएं, मेहनत करें। और कुछ नहीं। अब सब सुलझ गया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *