राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, इन आंकड़ों में बांग्लादेश और पाकिस्तान से पीछे भारत !

नई दिल्ली (रिपोर्ट- तरुण कालरा): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। गिरती अर्थव्यवस्था और कोरोना संकट को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने 10 देशों का आंकड़ा ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें अर्थव्यवस्था और कोरोना को लेकर फैक्ट दिए गए हैं। इसमें भारत की स्थिति चिंताजनक है। राहुल गांधी ने कोरोना और अर्थव्यवस्था को लेकर जो आंकड़ा शेयर किया है, उसमें भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी पीछे है।


बांग्लादेश जहां पहले स्थान पर है, वहीं पाकिस्तान 5वें पर है। aभारत को आंकड़े में 11वें नंबर पर जगह दी गई है। आंकड़े के मुताबिक, भारत का जीडीपी ग्रोथ-2020 माइनस 10.3 है, जबकि कोरोना के मामले में भी भारत की स्थिति चिंताजनक है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के 75 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

Also Read- ‘आइटम’ वाले बयान पर बुरी तरह फंसे कमलनाथ, सिंधिया के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन

बीते 24 घंटों में कोरोना के 55,722 नए मामले सामने आए हैं.  इस दौरान 579 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला था। हाल ही में अपने पंजाब दौरे से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट करके राहुल गांधी ने कहा था कि किसानों ने देश को खाद्य सुरक्षा दी और मोदी सरकार ने किसानों को सिर्फ धोखा दिया। लेकिन अब और नहीं. इसी महीने राहुल गांधी ने ‘खेती बचाओ यात्रा’ के जरिेए पंजाब और हरियाणा के किसानों से मुलाकात की थी।

अपने तीन दिवसीय दौर पर राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली की थी। इस दौरान जनसभाओं में राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमले किए थे। हरियाणा के पिहोवा में उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार अंबानी और अडानी का रास्ता साफ करने में लगी है. किसानों के हित से उसे कोई मतलब नहीं है। राहुल लगातार केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर प्रहार कर रहै हैं। राहुल के आरोपो के बीच बिहार के चुनाव खासे अहम है, जिसकी जीत या हार राष्ट्रीय राजनीति के मानदंड तय करेंगे। कांग्रेस का दावा है की एनडीए की हार, सीधा संदेश केंद्र के फेसलो के खिलाफ़ देश के संदेश के तौर पर देखा जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *