गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की निर्मम हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

Radhika Yadav: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुवार को उनके पिता ने ही कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक में हुई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रकरण की जांच की जा रही है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिता ने कथित तौर पर अपनी बेटी पर पांच से अधिक गोलियां चलाईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read also- पंजाब मंत्रियों ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हमले की निंदा की

पुलिस की एक टीम घर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गुरुग्राम सेक्टर 56 पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया, ‘‘हम परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं। जांच चल रही है और जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।’’टेनिस खिलाड़ी का परिवार गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक-फेज 2 में रहता है।

Read also-कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हड़कंप, राज्य नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *