पंजाब मंत्रियों ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हमले की निंदा की

Kapil Sharma : पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और बरिंदर कुमार गोयल ने गुरुवार को कनाडा में हास्य कलाकार कपिल शर्मा के नए कैफे पर हुए हमले की निंदा की।ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित कपिल शर्मा के कैफे पर कई राउंड फायरिंग की गई।पंजाब सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पीटीआई वीडियो से कहा, “ये घटना कनाडा में हुई। ये बेहद निंदनीय है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। वो हमारे स्टार हैं, दुनिया उन्हें प्यार करती है। उनके प्रशंसकों की अच्छी-खासी संख्या है। कनाडा सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। ऐसे सितारों को सुरक्षा मिलती रहनी चाहिए।”दूसरी ओर, पंजाब सरकार के दूसरे मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

Read also- कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हड़कंप, राज्य नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात

लालजीत सिंह भुल्लर, पंजाब मंत्री: चाहे पंजाब में ऐसी घटना हो या हिंदुस्तान के किसी स्टेट में लेकिन ये तो कनाडा में घटना हुई। ऐसी वारदातें कहीं नहीं होनी चाहिए। वो तो हमारे स्टार हैं। उनको दुनिया चाहती है लोग उनको प्यार करते हैं। लोगों की फैन फोलोइंग उनके लिए बहुत ज्यादा है।”

Read also- केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने राँची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *