संसद सत्र की रणनीति पर चर्चा को लेकर सोनिया गांधी ने कल बुलाई बैठक

Sonia Gandhi Congress meeting, Monsoon session 2025, Congress strategy parliament, Operation Sindoor debate, opposition plans monsoon session, Rahul Gandhi Lok Sabha, Kharge Sonia meeting, Congress vs BJP parliament

संसद सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल 15 जुलाई को कांग्रेस की बड़ी बैठक बुलाई है।इसमे संसद के मानसून सत्र के लिए तय होगी रणनीति तय होगी।कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार 15 जुलाई को बैठक बुलाई है। पार्टी सुत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ पर बुलाई गई इस बैठक में संसदीय दल के रणनीति समूह के सदस्य भाग लेंगे।

Read also- ओडिशा यौन उत्पीड़न मामला: बीजेडी छात्र इकाई का एफएम कॉलेज के बाहर प्रदर्शन,SBI जांच की मांग

बैठक में मानसून सत्र के दौरान पार्टी द्वारा अपनायी जानेवाली रणनीति और इसमें उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।कांग्रेस पिछले कुछ समय से पहलगाम में आतंकवादी हमले तथा ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद इसकी जानकारी देने के लिए विभिन्न देशों में भेजे गए प्रतिनिधिमंडलों को लेकर सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करती रही है। इसके अलावा,कांग्रेस बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर भी लगातार सरकार को घेर रही है।

Read also- गलवान संघर्ष के बाद पहली बार चीन पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर,SCO समिट के लिए चीन को दिया समर्थन

सुत्रों का कहना है कि इन सब मुद्दों को मानसून सत्र में जोर-शोर से उठाए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कांग्रेस राज्यो से जुड़े मुद्दे,मंहगाई, बेरोजगारी अर्थव्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर भी सरकार को घेरेगी।संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा और 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र के दौरान सरकार की ओर से कई अहम बिल पेश किए जाने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *