Suicide in Sharda University : ग्रेटर नोएडा के एक विश्वविद्यालय की छात्रा ने की आत्महत्या, हिरासत में दो प्रोफेसर

Suicide in Sharda University Greater Noida Crime Sharda University, Greater Noida, Gautam buddha nagar, Suicide, Death, Suicide in Sharda University

 Suicide in Sharda University : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में मेडिकल की एक छात्रा ने शुक्रवार रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस मामले में उसके प्रताड़ित करने के आरोप में डीन समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि नालेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित शारदा विश्वविद्यालय में BDS द्वितीय वर्ष की छात्रा ने छात्रावास के अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Read Also: Uttar Pradesh: प्रयागराज में फुटपाथ पर सो रहीं तीन महिलाओं को बेकाबू कार ने कुचला

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुधीर कुमार ने बताया कि गुरुग्राम निवासी छात्रा के पिता ने विश्वविद्यालय ( Suicide in Sharda University )के डीन डॉक्टर एम. सिद्धार्थ और प्रोफेसर सैरी मैडम, महेंद्र, अनुराग अवस्थी और सुरभि के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पिता का आरोप है कि इन लोगों के उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और धमकाए जाने के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या ( Suicide in Sharda University )
की। थाना प्रभारी ने बताया कि रमेश के अनुसार छात्रा ने उसके साथ दुर्व्यवहार होने के बारे में उन्हें बताया था और उन्होंने कॉलेज में आकर इस बारे में डीन और अन्य लोगों से बातचीत की थी। पिता ने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी बोटी के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा, लेकिन उसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा।

आगे कहा कि DSP ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर सुइसाइड कर ली है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचायतनामा की कार्रवाई की परिजन मौके पर आ गए हैं। परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा आरोपित दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Read also- राहुल गांधी बोले- केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी कई मायनों में मेरे गुरु थे

उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात उन्होंने अपनी बेटी को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उनकी बेटी के साथ कमरे में रहने वाली एक अन्य छात्रा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। पिता ने दावा किया कि उन्होंने रात में ग्रेटर नोएडा  पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को भी सूचित नहीं किया था। उन्होंने कहा कि छात्रा ने मरने से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने कॉलेज प्रशासन के लोगों को आरोपी ठहराया है Suicide in Sharda UniversityG

Read Also: IndiaVsEngland: इंग्लैंड की खिलाड़ियों के साथ कंधे से संपर्क पर भारत की प्रतीका रावल ने दिया जवाब

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो प्रोफेसर महेंद्र और सैरी मैडम को हिरासत में लिया गया है।शारदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति PK गुप्ता ने कहा कि मामले की विश्वविद्यालय के स्तर पर आंतरिक जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में डीन ने उन्हें बताया कि छात्रा ने अपने एक ‘टेस्ट’ की कॉपी में प्रोफेसर के फर्जी हस्ताक्षर किए थे जिसे लेकर उसे टोका गया था और उसके परिजनों को भी बुलाकर यह बात बताई गई थी।उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन इस मामले की जांच में पुलिस की पूरी मदद करेगा. Suicide in Sharda University 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *