DelhiRouteDiversion: शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

DelhiRouteDiversion
DelhiRouteDiversion:  सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया गया है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर के अप्सरा बॉर्डर समेत कई जगहों पर डाइवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। यहां बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है – ‘कांवड़ यात्रियों के मार्ग पर कमर्शियल गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है।’ ऐसा ही ट्रैफिक डायवर्जन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लगाया गया है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान आम लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। DelhiRouteDiversion

Read Also: Polyandry Culture: हिमाचल प्रदेश के दो भाइयों ने एक ही महिला से की शादी, लुप्त होती बहुपति परंपरा को अपनाया

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों के साथ मिलकर तैयारियां की हैं। पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति और श्रद्धालुओं की मदद के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दिल्ली जल बोर्ड, बीएसईएस, एमसीडी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली, पानी और सफाई जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। DelhiRouteDiversion

Read Also: Special26: सनसनीखेज ‘स्पेशल 26’ स्टाइल की डकैती नाकाम, फर्जी CBI टीम ने दिल्ली स्थित घर में की लूटपाट

प्रमुख चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है और जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन भी लागू किया जाएगा। कुल मिलाकर प्रशासन की कोशिश है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम लोगों को भी किसी तरह की परेशानी न हो…...DelhiRouteDiversion

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *