Delhi Premier League 2025: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का नेतृत्व करेंगे हर्षित राणा

Delhi Premier League 2025

Delhi Premier League 2025: आगामी दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के सीजन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा करेंगे। 

23 साल के हर्षित राणा ने प्रांशु विजयरन की जगह ली है। राणा को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने छह जुलाई को हुई डीपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिटेन किया था। Delhi Premier League 2025

Read Also: Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ कार्यकाल के बीच में इस्तीफा देने वाले तीसरे उप-राष्ट्रपति

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने एक जुलाई को घोषणा की कि 2025 डीपीएल सीजन में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। ये लीग अगस्त में शुरू होगी और दिल्ली के प्रतिष्ठित अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगी। Delhi Premier League 2025

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 2024 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को फाइनल में हराकर उद्घाटन संस्करण जीता था। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स सेमीफाइनलिस्ट थी। Delhi Premier League 2025

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *