Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आया भारी उछाल, चांदी फिर पहुंची 1 लाख पार

Gold Rate Today:

Gold Rate Today: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार स्टॉकिस्टों की जोरदार खरीदारी के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर एख लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली ये कीमती धातु चार हफ्ते के उच्चतम स्तर 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछला बंद भाव 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 19 जून को सोने का भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,000 रुपये बढ़कर 99,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों समेत) हो गया। पिछले बंद भाव पर ये 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।Gold Rate Today

Read also- Bandar Movie: अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म ‘बंदर’ का Toronto अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा प्रीमियर

चांदी फिर पहुंची 1 लाख पार

सोने की तरह चांदी की कीमतें भी मंगलवार को 3,000 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) हो गईं। सोमवार को ये सफेद धातु 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।इस बीच वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 0.28 प्रतिशत गिरकर 3,387.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, “कॉमेक्स पर सोना 3,395 डॉलर से 3,383 डॉलर के बीच एक सीमित और अस्थिर दायरे में कारोबार कर रहा था, जो व्यापार सौदों या प्रमुख वैश्विक घटनाक्रमों से नए संकेतों की कमी को दिखाता है। Gold Rate Today

Read also- Mumbai Train Blasts: उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ याचिका पर 24 जुलाई को होगी सुनवाई

सोने की कीमतों में आया भारी उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी भी 0.11 प्रतिशत गिरकर 38.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।एबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, “निवेशक केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के रुख पर मार्गदर्शन के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल और गवर्नर मिशेल बोमन के भाषण पर बारीकी से नजर रखेंगे।”एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटीज और करेंसी की रिसर्च एनालिस्ट रिया सिंह के अनुसार, व्यापारियों की नजर चीन के लोन प्राइम रेट के फैसले, पीएमआई और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर समेत प्रमुख अमेरिकी मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा रिलीज पर रहेगी, जो ब्याज दर की उम्मीदों को बदल सकता है और वैश्विक स्तर पर सोने के लिए आगे की दिशा तय कर सकता है।Gold Rate

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *