Foreign Secretary Pc: प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर विदेश सचिव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Foreign Secretary Pc:

Foreign Secretary Pc: विदेश मंत्रालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 23 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे।पीएम मोदी के इस विदेश दौरे की शुरुआत यूनाइटेड किंगडम से होगी, जहां पीएम मोदी ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापार, रक्षा, और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।Foreign Secretary Pc

Read also- Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, नए उपराष्ट्रपति को लेकर अटकलें तेज

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के बाद मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर 25-26 जुलाई को मालदीव की यात्रा करेंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में पीएम मोदी की वार्ता में खालिस्तानी उग्रवाद और भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।Foreign Secretary Pc

Read also-  Bihar Voter List: बिहार वोटर लिस्ट पर मचा बवाल, दोनों सदन स्थगित….विपक्ष ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

इसके अलावा, मालदीव यात्रा के दौरान पर्यटन, जलवायु परिवर्तन, और समुद्री सुरक्षा जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा। यह दौरा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।बहरहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की यात्रा यात्रा भारत के राजनयिक और आर्थिक हितों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Foreign Secretary Pc

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *