कृषि कानून पर राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग, ‘किसानों की समस्या सुननी चाहिए’ !

नई दिल्ली (रिपोर्ट- तरुण कालरा): राहुल गांधी ने केंद्र के कृषि कानूनों पर एक बार फिर निशाना साधा है। पंजाब में किसानों की ओर से पीएम मोदी के पुतला दहन को राहुल ने खतरनाक मिसाल बताते हुए तंज कसा है। राहुल ने मांग की है की पीएम को किसानों की समस्या सुननी चाहिए।

कृषि कानून को लेकर पंजाब में किसानों का विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप लेने लगा है। कानून के विरोध में पंजाब के किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कृषि कानून भले ही संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका हो लेकिन विपक्ष लगातार सरकार को इस मामले में घेरने में लगी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कानून के विरोध में एक बार फिर ahसरकार पर हमला बोला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगाह किया है कि किसान काफी गुस्से में हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा ​है कि किसान गुस्से में हैं और प्रधानमंत्री मोदी को किसानों के पास जाकर उनकी समस्या सुननी चाहिए और उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कल पंजाब में जो हुआ वह दुखद है। प्रधानमंत्री के प्रति पंजा​ब के किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यह एक खतरनाक मिसाल है और देश के लिए अच्छा नहीं है। प्रधानमंत्री को उनके पास जाना चाहिए, उनकी बात सुननी चाहिए और उन्हें तुरंत राहत देनी चाहिए।

Also Read- भूपेश कैबिनेट में कृषि उपज मंडी संसोधन विधेयक पर लगी मुहर, विशेष सत्र में होगा पारित

राहुल ने गुरुवार को किए ट्वीट में पीएम को महंगाई से लेकर किसान कानूनों तक के मुद्दों पर घेरा। उन्होंने लिखा था की आम जन पर लगातार होते वार, अब महंगाई भी हुई हद से पार। काले क़ानूनों से किसान लाचार, छीना उनका सम्मान व अधिकार। हाथ पर हाथ धरे मोदी सरकार, करे सिर्फ पूंजीपति मित्रों का बेड़ा पार।

हाल ही में संपन्न हुए मॉनसून सत्र में संसद ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी। देशभर में आंदोलन के जरिये केंद्र के इन कानूनों को कांग्रेस किसान विरोधी काला कानून करार दे प्रचारित कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *