Poonch Encounter: पुंछ में सेना को मिली बड़ी सफलता, घुसपैठ में दो आतंकवादी ढेर

Poonch Encounter

Poonch Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।इस मुठभेड़ से दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को श्रीनगर के एक जंगल में मार गिराया था।सेना ने कहा कि पुंछ में आधी रात को दो आतंकवादी मार गिराए गए जो सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।Poonch Encounter

Read also- SC कॉलेजियम ने की छह उच्च न्यायालयों में इन न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश

उसने इस ऑपरेशन को ‘शिवशक्ति’ का नाम दिया है। सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक सफल घुसपैठ-रोधी अभियान में भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलाबारी ने नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। तीन हथियार बरामद किए गए हैं।’सेना ने कहा कि उसकी अपनी खुफिया इकाइयों और जम्मू कश्मीर पुलिस से मिली समन्वित खुफिया सूचनाओं के कारण ये अभियान सफल रहा और अभियान अब भी जारी है।Poonch Encounter

Read also- ISRO और NASA का संयुक्त उपग्रह ‘NISAR’ आज होगा लॉन्च, करेगा धरती की निगरानी

इससे पहले, एक अन्य पोस्ट में सेना ने कहा था कि पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में बाड़ के पास भारतीय सैनिकों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा इस ओर घुसपैठ की कोशिश करने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सीमा पर तैनात जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवन इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की गतिविधि देखी।Poonch Encounter

आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और कई घंटों तक चली मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को गोली लगी।उन्होंने बताया कि सुबह होते ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया और मुठभेड़ में दोनों आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई।Poonch Encounter

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *