चुनाव आयोग ने दिया मुंगेर के SP और DM को तत्काल हटाने का आदेश

चुनाव आयोग ने बिहार में मुंगेर के एसपी और डीएम को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। ECI ने असंगबा चुबा एओ, मंडल आयुक्त, मगध द्वारा पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।

 

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि मुंगेर में आज ही नए डीएम और एसपी तैनात किए जाएंगे।

 

गौरतलब है कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान मुंगेर जिले में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे। यह घटना सोमवार को हुई थी जब भीड़ इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जमा हुई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

 

पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने घटना स्थल से 12 खाली कारतूस और तीन देसी पिस्तौल भी बरामद किए हैं। इसके अलावा हादसे के बाद घायल व्यक्तियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

 

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़पें हुईं, क्योंकि पुलिस ने भीड़ को जुलूस में देरी न करने के लिए कहा। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्व इकट्ठा हो गए थे जिन्‍होंने हंगामा किया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *