जनता के लिए 16 अगस्त से खुल रहा अमृत उद्यान, बबलिंग ब्रुक बना आकर्षण का केंद्र

Amrit Udyan:

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन के पास स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान 16 अगस्त से 14 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा, जिसमें अन्य आकर्षणों के साथ-साथ ‘बबलिंग ब्रुक’ लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगी। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि इस उद्यान में बैबलिंग ब्रुक गार्डन एक नया और शांत आश्रय है, जहां पानी का हल्का प्रवाह और जीवंत हरियाली लोगों को सुकून भरा माहौल प्रदान करती है।Amrit Udyan:

Read also- Himachal: लाहौल घाटी में फिर फटा बादल, बाढ़ में बहे तीन पुल

अधिकारियों ने बताया कि अमृत उद्यान अब दिव्यांगजन के अनुकूल भी बना दिया गया है, जहां रैंप, विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्टैंड्स पर गमलों में पौधे प्रदर्शित किए गए हैं ताकि स्पर्श के माध्यम से अनुभव किया जा सके।गुप्ता ने कहा, ‘‘इस वर्ष आगंतुकों को एक नई सुविधा ‘बबलिंग ब्रुक’ का अनुभव मिलेगा।’’ उन्होंने कहा कि ‘बबलिंग ब्रुक’ के चारों ओर हरियाली है तथा इसमें जीवंत फूल लगे हुए हैं जो रंगों की बौछार करते हैं तथा फूलों और पत्थरों के बीच से बहते हुए पानी के माध्यम से लोगों को शांत अनुभव मिलता है और वे प्रकृति के साथ और ज्यादा जुड़ सकते हैं।Amrit Udyan:

Read also- चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत की यात्रा पर आएंगे

गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति भवन को ज्यादा सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाने के निरंतर दृष्टिकोण के तहत, अमृत उद्यान जनता के लिए 16 अगस्त से 14 सितंबर तक खुला रहेगा।पहले अमृत उद्यान सिर्फ सर्दियों में खुलता था, हालांकि वर्ष 2023 में पहली बार इसे गर्मियों में खोला गया था।गुप्ता ने बताया कि मुर्मू गुरुवार को उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करेंगी।Amrit Udyan:

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *