सड़कों पर बढ़ रहा आवारा कुत्तों का खौफ, नगर निगम आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में स्थानांतरित..

Stray Dogs: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों पर स्थानांतरित करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद, दिल्ली नगर निगम और नई दिल्ली नगर निगम ने स्थानांतरण रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक कीं।नगर निकायों ने कहा कि वे स्वतंत्रता दिवस के बाद चरणबद्ध तरीके से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करना शुरू करेंगे।नगर निकायों ने कहा कि मौजूदा पशु जन्म नियंत्रण केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि ये तय किया जा सके कि क्या उन्हें बेहतर बनाकर आश्रय स्थलों में बदला जा सकता है।Stray Dogs

Read also- जनता के लिए 16 अगस्त से खुल रहा अमृत उद्यान, बबलिंग ब्रुक बना आकर्षण का केंद्र

दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि शहर में 20 नसबंदी केंद्र हैं, जिन्हें अपग्रेड करने की योजना है, ताकि वे आवारा कुत्तों के लिए आश्रय स्थल के रूप में भी काम कर सकें।उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों से संबंधित समस्याओं की सूचना देने के लिए जनता के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा।दिल्ली में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर उन्हें स्थायी रूप से आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करें।Stray Dogs

Read also- Himachal: लाहौल घाटी में फिर फटा बादल, बाढ़ में बहे तीन पुल

‘कोर्ट ने ये भी कहा कि एक बार स्थानांतरित होने के बाद कुत्तों को वापस नहीं छोड़ा जाना चाहिए।अदालत ने दिल्ली के अधिकारियों से कहा कि वे छह से आठ हफ्ते के भीतर कम से कम पांच हजार कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाने का काम शुरू करें।राष्ट्रीय राजधानी के पशु प्रेमियों और जानवरों की देखभाल करने वालों ने मंगलवार को कनॉट प्लेस में उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका मानना है कि न्यायालय के इस कदम से जानवरों को नुकसान पहुंचेगा और लोगों के साथ उनके जुड़ाव पर भी असर पड़ेगा।Stray Dogs

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *