Metro: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान मेट्रो 2ए, लाइन 7 का समय आधी रात तक बढ़ाया गया

#Metro

Metro: देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी क्रम में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण(MMRDA) ने शनिवार को घोषणा की कि 27 अगस्त से छह सितंबर तक गणपति उत्सव के दौरान लाइन 2ए और लाइन 7 पर मेट्रो सेवाएं आधी रात तक चलेंगी। Metro 

Read Also: अमेरिका के लिए डाक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित, ट्रंप के टैरिफ के चलते सरकार का बड़ा फैसला

MMRDA ने एक विज्ञप्ति में कहा कि समय में ये विस्तार त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया गया है। लाइन 2ए, या येलो लाइन, दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पश्चिम) तक चलती है, जबकि लाइन 7 (रेड लाइन) दहिसर (पूर्व) और अंधेरी (पूर्व) में गुंडावली के बीच चलती है। MMRDA ने आगे कहा कि दोनों टर्मिनल स्टेशनों, अंधेरी पश्चिम (लाइन 2A) और गुंडावली (लाइन 7) से आखिरी ट्रेन 10 दिनों तक चलने वाले उत्सव के दौरान सामान्य रात 11 बजे के बजाय रात 12 बजे रवाना होगी। Metro

विज्ञप्ति के अनुसार, ये निर्णय यात्रियों की मांग के कारण लिया गया है क्योंकि महानगर में ये त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) सोमवार से शुक्रवार के बीच दोनों लाइनों पर 317 ट्रेनें संचालित करती है। व्यस्त समय में 5 मिनट 50 सेकंड और गैर-व्यस्त समय में 9 मिनट 30 सेकंड का अंतराल होता है। सप्ताहांत में, ये 256 ट्रेनें संचालित करती है, जिनमें “व्यस्त समय में 8:06 मिनट और गैर-व्यस्त समय में 10:25 मिनट का अंतराल” होता है। Metro

Read Also: धर्मस्थल विवाद में बड़ा मोड़! ‘सामूहिक दफ़न’ का शिकायतकर्ता गिरफ्तार

MMRDA प्रमुख संजय मुखर्जी ने कहा, “इस अवधि में, कार्यदिवसों के व्यस्त समय में ट्रेनें अधिक बार चलेंगी और रविवार को 10 मिनट का अंतराल होगा, जिससे सभी के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित होगी।” MMMOCL की प्रबंध निदेशक रूबल अग्रवाल ने कहा कि विस्तारित सेवाओं से उन्हें त्योहारों की भीड़ को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिलेगी और नागरिकों को ट्रैफ़िक में फंसे बिना अपने पसंदीदा पंडालों तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा। Metro

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *